पश्चिम दिशा हम सबके जीवन में काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दिशा का संबंध हमें होने वाले प्रॉफिट यानी कि हमारी कमाई से है। आपने अक्सर देखा होगा कि अलग अलग पूजा स्थानों में जो भी मूर्तियां रखी जाती है, वह पश्चिम दिशा में रखी जाती है। ऐसा इसलिए ताकि हम पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा करके ही पूजा करें।
पश्चिम दिशा का मुख्य तत्व आकाश है तथा इसका मुख्य रंग सफेद या ग्रे है इसलिए इस दिशा में सफेद या ग्रे रंग करवाना सबसे अच्छा रहता है।

पश्चिम दिशा में पूजागृह बनवाना अच्छा माना जाता है। यह आपको काफी अच्छे परिणाम देता है। जो व्यक्ति पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा करके पूजा करता है, उसे जीवन में काफी लाभ मिलता है व वह जीवन में सफलता प्राप्त करता है।
यदि आपके घर में पश्चिम दिशा में बेडरूम बना हुआ है तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। पश्चिम दिशा बेडरूम बनाने के लिए बहुत ही अच्छी दिशा मानी जाती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति व आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
यदि इस दिशा में किचन बना हुआ है, तो यह भी आपके लिए बहुत लाभदायक है। खासकर व्यापारियों को इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
अगर आप पश्चिम दिशा में बैठकर खाना खाते हैं, तो आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। इससे भोजन सही तरीके से पचता है वह अच्छे से शरीर को लगता है। जिन लोगों को खाना नहीं लगता है व जिनकी प्रतिरोधक क्षमता इतनी अच्छी नहीं है, अगर यह उपाय करें तो उन्हें काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
इस दिशा में टॉयलेट बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। अगर इस दिशा में टॉयलेट बना हुआ है तो यह आपकी इच्छाशक्ति,आपके व्यापार व आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। यह व्यापार में नुकसान का मुख्य कारण भी बन सकता है।


यदि पश्चिम दिशा में टॉयलेट बना हुआ है, तो आप उसके चारों तरफ ग्रे या सफेद रंग की पट्टी या टेप लगा दे। इससे वहां टॉयलेट बने होने से जो वास्तु दोष उत्पन्न हुआ है, वह कम हो जाएगा।