दक्षिण दिशा के लिए वास्तु उपाय

दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में चूल्हा, बिजली के उपकरण व मीटर रखा जा सकता है।

कुछ लोग इस दिशा में लाल रंग का बल्ब लगा देते हैं परन्तु इससे काफी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे डायबिटीज, बीपी इत्यादि रोग उत्पन्न हो सकते हैं। यदि यहां पर लाल बल्ब लगा रहता है तो ऐसा देखा गया है कि उस घर में काफी दुखद घटनाएं होती है। जैसे कि घर के सदस्यों का बार-बार एक्सीडेंट होना, घर में चोरी होना इत्यादि। इसलिए इस दिशा में कभी भी लाल रंग का बल्ब नहीं लगाना चाहिए।

दक्षिण-पूर्व दिशा के देवता अग्नि देव है व मुख्य तत्व अग्नि है। इस दिशा के मुख्य रंग पीला, संतरी, गुलाबी तथा नारंगी है।

hindi 10

दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या होना चाहिए व क्या नहीं होना चाहिए?

दक्षिण-पूर्व दिशा दिशा में बेडरूम बनवाना बहुत शुभ माना जाता है और इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं। जैसे कि आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है, आप का पाचन तंत्र अच्छा रहता है, आप में काफी एनर्जी रहती है। आपकी सेहत अच्छी रहती है व जीवन काफी सरल हो जाता है।

वैसे तो इस दिशा में बेडरूम बने होने के बहुत सारे लाभ है परंतु यदि यहां किसी कपल का रूम है तो यहाँ रहने वाले पति-पत्नी के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा किचन बनवाने के लिए सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है परन्तु इसके साथ ही आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इस दिशा में किचन बना हुआ है तो आपको किचन में लाल रंग नहीं करवाना चाहिए। यहाँ पर ऑफ व्हाईट रंग करवाना सबसे अच्छा रहता है। साथ ही किचन का पत्थर काले रंग का नहीं होना चाहिए।

इस दिशा में पूजागृह बनवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से आपके जीवन में काफी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप बहुत सारे भगवानों की पूजा इस दिशा में करते हैं, तो उससे भी आपके लिए काफी समस्या हो सकती है। परंतु आप यदि यहां पर किसी देवी की पूजा करते हैं व किसी भी देवता को यहां पर नहीं रखते हैं, तो आप इस दिशा में पूजा कर सकते हैं। यह पूजा आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

इस दिशा में टॉयलेट बनवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपका पैसा डूब सकता है, पैसे की बर्बादी होती है व आर्थिक तंगी बनी रहती है।

Hindi 11
Hindi 12

दक्षिण-पूर्व दिशा की वजह से उत्पन्न वास्तु दोष को कम करने के उपाय:

दक्षिण-पूर्व दिशा में बैडरूम तथा किचन हो सकता है परंतु इसके साथ ही आपको कुछ उपाय करने होंगे

यदि इस दिशा के बैडरूम में कोई कपल रहता है तो रिश्तों में तनाव ना आये इसके लिए इस कमरे में पीले रंग की बेडशीट बिछानी चाहिए।

यदि इस दिशा में किचन है तोयहां आप लाल, हरे या भूरे रंग के कपड़े का प्रयोग कर सकते हैं।यदि किचन में काला या नीला रंग किया हुआ है, तो इससे हटवा के दूसरा रंग करवा दें। यदि किचन का पत्थर काले रंग का है तो उसका कोई उपाय नहीं है आपको वह पूरा काला रंग हटवा देना चाहिए या रंग बदलवा देना चाहिए।

यदि दक्षिण-पूर्व दिशा में टॉयलेट है तो टॉयलेट सीट के चारों तरफ लाल रंग की टेप या तांबे की पत्तियां लगा दें। इससे वास्तु दोष कम होगा।